फिल्म 'मुंबई सागा' से इमरान हाशमी का लुक आया सामने, पुलिस वाले के किरदार में आएंगे नजर, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 6, 2020 08:35 PM2020-02-06T20:35:14+5:302020-02-06T20:35:14+5:30

Next

हाल ही में डायरेक्टर संजय गुप्ता ने अपनी फिल्म मुंबई सागा का एक लुक शेयर किया है।

संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक्टर इमरान हाशमी की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टर इमरान हाशमी की ये तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

कुछ समय पहले फिल्म के दूसरे एक्टर जॉन अब्राहम का भी लुक सामने आया था।

इसमें जॉन अब्राहम ग्रे कुर्ते और व्हाइट पायजामे में दिखाई दे रहे थे।

इस तस्वीर में जॉन ने गले में चेन और माथे पर तिलक लगाया हुआ था।

जॉन फिल्म में एक गैंगस्टर के रोल में हैं।