'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में अनिल कपूर ने यूं मस्ती कर बांधा समां, देखिए तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: January 23, 2019 04:04 PM2019-01-23T16:04:08+5:302019-01-23T16:04:08+5:30

Next

अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

हाल ही में अनिल मुंबई के NMIMS College में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे, इस दौरान अनिल ने खूब मस्ती भी की।

अनिल कपूर इस दौरान स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आए, बता दें अनिल की यह फिल्म 1 फरवरी, 2019 को रिलीज़ होगी।

मस्ती और डांस करते हुए ऐसा हो ही नहीं सकता है कि अनिल अपनी फिल्म 'राम लखन' का आइकोनिक स्टेप ना करें , जी हां इस दौरान अनिल पूरे जोश के साथ डांस करते दिखे।

बता दें इस फिल्म में अनिल के साथ उनकी बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

हाल ही में अनिल की फिल्म 'टोटल धमाल' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है।

इस फिल्म में अनिल के साथ अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख अहम किरदार में नजर आएंगे।