दिशा पाटनी की इन पिक्स को देख फैंस पर चढ़ा उनके हुस्न का नशा, देखें दिलकश अदाएं

By ललित कुमार | Published: August 20, 2019 09:27 AM2019-08-20T09:27:00+5:302019-08-20T09:27:00+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल दिशा पाटनी अपनी अदाओं को सोशल मीडिया पर दिखाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। दिशा ने कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम पर अपनी कई पिक्स साझा की हैं।

दिशा इन फोटोज में डेनिम जैकेट के साथ शॉर्ट्स और ऑरेंज टी-शर्ट में दिख रही हैं।

दिशा की सभी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, अब तक इन पिक्स को 13 लाख फैंस लाइक कर चुके हैं।

दिशा बॉलीवुड में अपने फैशन सेंस और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

दिशा बॉलीवुड की खूबसूरत और सेक्सी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी फिटनेस और खान पान का खास ध्यान रखती हैं।

दिशा हाल ही में फिल्म 'भारत' में दिखाई दी थीं, इस फिल्म में दिशा सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कई एक्टर्स के साथ दिखाई दी थीं।

बॉलीवुड में दिशा ने फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

दिशा अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों और फैंस के बीच छा गई थीं, इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।

दिशा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम तेलुगु फिल्म 'लोफर' से रखा था।

दिशा जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी।