Bold Pics: दिशा पाटनी की इंस्टा पर इस हॉट तस्वीर ने उड़ाई फैंस की नींद

By ललित कुमार | Published: March 18, 2019 02:47 PM2019-03-18T14:47:19+5:302019-03-18T14:47:19+5:30

Next

दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी बेहद हॉट अदाओं को लेकर चर्चा में हैं, महज 1 घंटे पहले दिशा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर रेड हॉट बिकीनी तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर को अब तक 9 लाख 68 हजार से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं।

दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अपनी सेक्सी तस्वीरों का तड़का लगाती रहती हैं।

दिशा इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग को लेकर भी काफी बिजी चल रही हैं।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दिशा के अलावा सलमान खान, कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

नीरज पांडे की फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से दिशा पाटनी ने 2016 में बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद से ही दिशा लगातार फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं।

आखिरी बार दिशा फिल्म 'बागी 2' में नजर आईं थी। इस फिल्म में दिशा अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल में दिखीं थी।

दिशा जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'झकास' में दिखेंगी।

इस फिल्म को लव रंजन प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा के अपोज़िट होंगे।