दिशा पाटनी बर्थडे स्पेशल: 26 साल की हुईं दिशा, हुस्न की बोल्ड अदाओं से दर्शकों को लुभाने में हैं माहिर

By ललित कुमार | Published: June 13, 2019 01:45 PM2019-06-13T13:45:23+5:302019-06-13T13:45:23+5:30

Next

सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से फैंस के बीच सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का आज 26वां जन्मदिन हैं।

दिशा पाटनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी

इसके बाद दिशा ने बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'एम. एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से कदम रखा।

दिशा की यह बॉलीवुड में पहली फिल्म थी और इसी फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान भी मिली, फिल्म में दिशा के साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।

इसके बाद दिशा 'कुंग फू योगा' में जैकी चैन और सोनू सूद के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं।

दिशा के लिए उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट तब आयाm जब दिशा पहली बार अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी 2' में दिखीं।

इस फिल्म से पहले दिशा पाटनी और टाइगर एक म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में नजर आए थे।

दिशा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले कैडबरी डेयरी मिल्क के एड में काम किया था।

दिशा हालिया रिलीज़ हुई फिल्म 'भारत' में भी अपना जलवा दिखा रही हैं।

दिशा के साथ फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।

दिशा जल्द ही फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी।

मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दिशा के अलावा अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदार में होंगे।