Dhoom Dhadakka Song From Namaste England: परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के थिरकते कदमों को रोकना हुआ मुश्किल

By ललित कुमार | Published: September 25, 2018 01:08 PM2018-09-25T13:08:50+5:302018-09-25T13:08:50+5:30

Next

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का नया गाना 'धूम धड़ाका' आज मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।

इस गाने को सुनने के बाद आप अपने क़दमों को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।

इस गाने के रिलीज़ होने के बाद से ही यूट्यूब पर फैंस के द्वारा इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के इस नए गाने 'धूम धड़ाका' को शाहिद मालिया और अंतरा मित्रा ने गाया है।

इस गाने से पहले हाल ही में फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का भरे बाजार गाना रिलीज हुआ था।

बता दें अर्जुन और परिणीति की यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की बात करें तो इससे पहले दोनों स्टार्स साल 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' में नजर आ चुके हैं।