देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का गोल्डन हाई स्लिट गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज, वायरल तस्वीरें बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 24, 2021 10:34 AM2021-05-24T10:34:18+5:302021-05-24T10:38:03+5:30

Next

हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन कलर के शिमरी हाई स्लिट गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। साथ ही तस्वीरों में निक जोनस ग्रीन आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस पहुंचीं और बिलबोर्ड्स म्यूजिक अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया। प्रियंका चोपड़ा इस अवॉर्ड शो की प्रिजेंटर थीं और उनका दिलकश अंदाज यहां पर सभी का दिल जीतता नजर आया।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन न्यूड कलर के शिमरी हाई स्लिट गाउन में खुले बालों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इन तस्वीरों में निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को निहारते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से की थी।

प्रियंका चोपड़ा को भारत सरकार ने वर्ष 2016 में पद्मश्री से सम्मनित किया। प्रियंका चोपड़ा को टाइम मैगजीन पत्रिका ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया।

प्रियंका चौपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ दिसंबर 2018 में शादी की। प्रियंका चौपड़ा के इंस्टाग्राम पर 63.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।