DeepVeer Wedding: शादी के बाद इटली से मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर, देखें इस जोड़े की खूबसूरत तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 18, 2018 11:37 AM2018-11-18T11:37:46+5:302018-11-18T11:37:46+5:30

Next

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से 14 और 15 नवंबर को शादी कर अब मुंबई लौट आए हैं।

इस दौरान सभी की निगाहें दोनों पर बस थम सी गई, जी हां दोनों मैचिंग कलर की आउटफिट्स में नजर आए।

दीपिका यहां गोल्डन रंग के सूट में दिखीं, जबकि रणवीर ने कुर्ते पायजामे के साथ पिंक रंग की कोटी पहनी।

इस दौरान दीपिका पादुकोण की मांग में सिंदूर साफ देखा जा सकता है। वह पूरी तरह से नवेली दुल्हन की तरह से सज के भारत लौटी हैं।

शादी के बाद अब पहली बार दीपिका खार में अपनी ससुराल पहुंच गई हैं।

सिर्फ इतना ही सुसराल पहुंच कर दीपिका-रणवीर ने हाथ हिलाकर बार बार मीडिया और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे।

दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।