'दबंग 3' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने देसी लुक में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 19, 2019 02:55 PM2019-12-19T14:55:32+5:302019-12-19T14:55:32+5:30

Next

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दबंग 3' कल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी ने देसी स्टाइल में अपना साड़ी वाला लुक शेयर किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने ब्लू साड़ी में अपना फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी के अलावा सईं मांजरेकर, किच्चा सुदीप और अरबाज खान भी नजर आने वाले हैं।

हाल ही में फिल्म का गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

एक्ट्रेस सईं मांजरेकर फिल्म 'दबंग 3' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।