Christmas 2019: एक ही फ्रेम में नजर आई कपूर फैमिली, आलिया संग पहुंचे रणबीर कपूर, देखें वायरल फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 26, 2019 02:42 PM2019-12-26T14:42:40+5:302019-12-26T14:42:40+5:30

Next

हाल ही में शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने मुंबई में क्रिसमस पार्टी आयोजित की, जिसमें कपूर परिवार के सारे सदस्य शामिल हुए।

रणबीर कपूर, करीना कपूर ख़ान से लेकर कपूर फैमिली की सबसे वरिष्ठ सदस्य नीला देवी भी इस आयोजन में नज़र आयीं।

78 साल की नीला देवी शम्मी कपूर की धर्मपत्नी हैं।

क्रिसमस थीम के मुताबिक करिश्मा लाल कपड़ों में नजर आईं

अमेरिका से कैंसर का इलाज करवाकर लौटे ऋषि कपूर काफ़ी ख़ुश दिखे। क्रिसमस पार्टी के लिए वो पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे।

रणधीर कपूर पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंगे दिखे। क्रिसमस थीम के मुताबिक उन्होंने लाल टीशर्ट और ब्लू पैंट-जैकेट पहना हुआ था।

करिश्मा और करीना के कज़िन अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ आये। इन दोनों की हाल ही में सगाई हुई है।

रणबीर कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ फैमिली पार्टी के मेहमान बने। दोनों की रिलेशनशिप इन दिनों टिंसल टाउन में काफ़ी चर्चा में है।