Pics: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई की तूफानी बारिश में देर रात करण जौहर के घर मिलने पहुंचे

By ललित कुमार | Published: August 3, 2019 11:08 AM2019-08-03T11:08:22+5:302019-08-03T11:08:22+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीती रात मुंबई की तूफानी बारिश के बाद भी करण जौहर के घर आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के चलते मिलने पहुंचे।

आलिया भट्ट की इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

आलिया पिछले काफी लंबे समय से इस फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।

आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

इस दौरान आलिया कैजुअल लुक में नजर आईं।

रणबीर कपूर भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

रणबीर पहली बार इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नजर आएंगे।

रणबीर आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे।