सिगरेट को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा का फिर व्‍हाइट ड्रेस में दिखा 'स्वैग', तस्वीरें वायरल

By ललित कुमार | Published: July 22, 2019 12:54 PM2019-07-22T12:54:43+5:302019-07-22T12:54:43+5:30

Next

प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में सिगरेट पिटे एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई, इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस और यूजर्स ने खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया इस तरह प्रियंका शायद अपने अस्थमा का इलाज कर रही हैं।

ट्रोल होने के बाद एक बार फिर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का व्‍हाइट ड्रेस में 'स्वैग' भरा अंदाज देखने को मिला।

प्रियंका की इस व्‍हाइट में सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।

हाल ही में प्रियंका ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, इस सेलिब्रेशन के दौरान की कई तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं।

प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देने वाली हैं।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ लीड रोल में फरहान अख्तर नजर आएंगे।

बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान प्रियंका और निक की ये पिक है बेहद खास।

परिणीति चोपड़ा भी बहन प्रियंका को विश करने न्यूयॉर्क गई थीं।