बॉलीवुड एक्टर मोहित बघेल का 26 साल की उम्र में निधन, चंद किरदारों से जीत लिया था लोगों का दिल

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: May 24, 2020 09:56 AM2020-05-24T09:56:45+5:302020-05-24T09:56:45+5:30

Next

मशहूर कॉमेडियन (Comedian) और बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर मोहित बघेल (Mohit Baghel) का निधन हो गया है। एक्टर का निधन 27 साल की उम्र में हो गया है।

मोहित ने बहुत छोटी सी उम्र में अपनी जिंदगी की जंग हार दी है। एक्टर कैंसर से काफी समय से जंग लड़ रहा था।

सलमान खान और आसिन के साथ रेडी फिल्म में छोटे अमर चौधरी का दमदार किरदार निभाया था।

मोहित बघेल के निधन से ब्रजवासियों में शोक की लहर है।उनका निधन लंबे समय से उनका नोएडा में उपचार चल रहा था और भी जगह-जगह उनका उपचार चला 

मोहित बघेल का जन्म 7 जून 1993 को मथुरा उत्तर प्रदेश में हुआ था।

उन्हें बचपन के दिनों से ही अभिनय में रुचि थी इसलिए उन्होंने स्कूल में नाटकों और वाद-विवाद में भाग लिया।

उन्होंने 2011 में सलमान खान के साथ फिल्म रेडी के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें उमा फिल्म में जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, ओम पुरी के साथ मुख्य भूमिका में भी देखा गया था।

इसके आलावा  रेड्डी और जय हो जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले स्टार थे मोहित बघेल