बर्थडे स्पेशल: 44 की हुईं करिश्मा कपूर, देखें उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 25, 2018 01:23 PM2018-06-25T13:23:29+5:302018-06-25T13:23:48+5:30

Next

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है।

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली।

उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी।

करिश्मा अपने अभिनय के साथ निजी रिश्तों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं।

करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में 1991 में प्रदर्शित फिल्म "प्रेम कैदी" से अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया।

इस बाद उन्होंने जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया।

करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म "राजाहिंदुस्तानी" से सातवें आसमान पर पहुंच गया।

ये वो फिल्म थी जिसने उनके करियर को बदल कर रख दिया था।