बर्थडे स्पेशल: 44 की हुईं रितु शिवपुरी, आज भी दिखती हैं हॉट और ग्लैमरस

By ललित कुमार | Published: January 22, 2019 08:12 AM2019-01-22T08:12:12+5:302019-01-22T08:12:12+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस रितु शिवपुरी आज अपना 44वां जन्मदिन अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ मना रही हैं।

बता दें रितु ने महज 17 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।

जी हां रितु गोविंदा की फिल्म 'आंखें' में उनके साथ रोमांस करती हुईं नजर आईं थी।

रितु शिवपुरी का जन्म 22 जनवरी, 1975 को मुंबई में हुआ था।

रितु बॉलीवुड की आर या पार (1997), हद कर दी आपने (2000), लज्जा (2001), शक्ति : द पावर (2002), हम सब चोर हैं (1995), भाई भाई (1997), काला सम्राज्य (1999), दुबई रिटर्न (2005), इक जिंद इक जान (2006) जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने के बाद रितु कन्नड़ सिनेमा में भी नजर आ चुकी हैं।

रितु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, फैंस के बीच रितु अक्सर अपनी कई बार हॉट तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा रितु टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' में भी काम कर चुकी हैं।

90 के दशक में रितु ने अपने बोल्ड अवतार को लेकर खूब लाइमलाइट रही थीं।

रितु की ये सभी तस्वीरें उनके ऑफिसियल इंस्टा अकाउंट से ली गई हैं।