फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए हो जाएं तैयार, 'लक्ष्मी बॉम्ब' से लेकर 'भुज' तक, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही हैं ये 7 फिल्में, देखें लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 30, 2020 08:17 AM2020-06-30T08:17:21+5:302020-06-30T08:17:21+5:30

Next

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कोई भी कलाकार अपनी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं कर पा रहा है। ओटीटी प्लेयर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने कुछ देर पहले ही यह ऐलान किया है कि 7 बड़ी बॉलीवुड फिल्में जल्द ही दर्शकों के सामने होगी

अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होगी

अभिषेक बच्चन स्टारर द बिग बुल स्टॉक मार्केट के सबसे बड़े खिलाड़ी की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इसमें संजना सांघी मुख्य अदाकारा के तौर पर दिखाई देंगी।

एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में विद्युत जामवाल जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे।

अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी बॉम्ब ईद 2020 के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण निर्माता इसे ओटीटी पर ही रिलीज कर रहे हैं।

कुणाल खेमू स्टारर लूटकेस भी ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सभी किरदार पैसों के पीछे भागते दिखाई देंगे।

संजय दत्त, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट स्टारर सड़क 2 भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है।