मोनालिसा की मालदीव बीच पर मस्ती, फैंस के लिए शेयर की स्पेशल तस्वीरें, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 30, 2021 03:01 PM2021-08-30T15:01:46+5:302021-08-30T15:06:05+5:30

Next

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

नीले रंग के जंपसूट, स्टेटमेंट ज्वैलरी और दो पिगटेल पहने मोनालिसा बीच के किनारे पोज दे रही हैं।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्हें कैप्शन दिया, "दैट फील गुड वाइब …"

पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर किया है। उनके पति विक्रांत भी एक भोजपुरी अभिनेता हैं और उन्हें कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले डेली सोप विद्या में देखा गया था।

मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं, बल्कि भारत में टीवी शोज में भी एक जाना माना नाम हैं।

रियलिटी शो बिग बॉस 10 में भाग लेने के बाद अभिनेत्री ने नमक इस्क जैसे कुछ टीवी धारावाहिकों में दिखाई दी है।

मोनालिसा के मुताबिक दर्शक छोटे पर्दे पर ड्रामा और सुपरनैचुरल शैलियों को पसंद करते हैं।

नमक इस्क में चमचम नाम की एक नर्तकी की कहानी पर आधारित थी, जिसे शादी की उम्मीद थी, लेकिन समाज ने उसे बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया।