बर्थडे स्पेशल: बचपन में ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर, कई बार मोटापे के चलते रोना पड़ा, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 26, 2018 09:42 AM2018-06-26T09:42:13+5:302018-06-26T09:42:13+5:30

Next

बॉलीवुड के हैंडसम एंड चार्मिंग बॉय अर्जुन कपूर आज 33 के हो गए हैं।

अर्जुन कपूर का जन्‍म मुंबई में बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के यहाँ हुआ था। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला कपूर है।

बता दें बचपन में मोटापे को उनके अर्जुन के स्कूल फ्रेंड्स उन्हें काफी तंग किया करते थे, जिसके वजह से अर्जुन कई बार रो पड़ते थे

अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म 'कल हो ना हो' से की थी।

इसके बाद फिल्‍म 'सलाम-ए-इश्‍क में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

फिल्‍म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम कियाा अभिनेता के तौर पर उन्‍होंने फिल्‍म 'इश्‍कजादे' से शुरूआत की थी।

सिर्फ 6 साल में ही उन्होंने 'इशकज़ादे', '2 स्टेट्स', हॉफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।

अर्जुन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता से लेकर मलाइका अरोड़ा के साथ इनका नाम जुड़ चुका है।