अनुष्का शर्मा ने शेयर की बिकीनी पिक, पति विराट कोहली ने कमेंट कर जताया प्यार

By ललित कुमार | Published: August 19, 2019 11:15 AM2019-08-19T11:15:46+5:302019-08-19T11:15:46+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा दिखाते हुए सोशल मीडिया पर कहर ढा दिया है, हाल ही में अनुष्का ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर बेहद बोल्ड अंदाज में बिकीनी पिक शेयर की है।

इस पिक को देखने के बाद अनुष्का के पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार्ट एमोजी बनाकर अपने अंदाज में प्यार जताया है।

इस फोटो में अनुष्का समुद्र के किनारे बैठी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने यलो कलर की बिकीनी पहनी हुई है।

अनुष्का आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में दिखाई दी थीं।

इस फिल्म में अनुष्का बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ लीड में नजर आईं थी।

अनुष्का अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की लेकर सुर्खियों में छाईं रहती हैं।

अनुष्का ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से थी।

इन दिनों अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लिया हुआ है, फिलहाल वो किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही हैं।