स्टेडियम में छाया प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का ये अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: October 26, 2020 07:17 PM2020-10-26T19:17:52+5:302020-10-26T19:19:51+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी हाल ही में खुद सोशल मीडिया पर दी है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अनुष्का इन दिनों पति विराट कोहली के सपोर्ट के लिए दुबई में आईपीएल देख रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आईपीएल में अनुष्का इन दिनों खूब पति का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक बार फिर से पति का उत्साह बढ़ती एक्ट्रेस नजर आईं। लाल रंग की ड्रेस पहने अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

स्टेडियम में खड़े होकर अनुष्का ताली बजा रही हैं। वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। जाहिर है प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का का वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ मालूम पड़ा। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सभी फैंस उनके इस लाल रंग के अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं। अनुष्का की इस दौरान की फोटो जमकर वायरल हो रही है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अनुष्का शर्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। फोटो में दिख रहा है कि अनुष्का शर्मा के बाल कान के पीछे हैं और इसके पीछे से कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अनुष्का की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर और तेजी से छाई हुई है। एक्ट्रेस की इस फोटो उन्हें फैंस की प्रतिक्रियाएं तो मिल ही रही हैं इसके साथ ही इस फोटो पर हर कोई कमेंट कर है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में दिसंबर में इटली के लेक कोमों में शादी की थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की खबर दी थी। एक्ट्रेस के जनवरी में बेबी का जन्म होगा। (फोटो: इंस्टाग्राम)