अनिल कपूर कर रहे हैं लॉकडाउन का भरपूर इस्तेमाल, 63 साल के उम्र में बनाई ऐसी बॉडी कि फैंस भी देखकर हो रहे हैरान

By अमित कुमार | Published: April 27, 2020 11:53 AM2020-04-27T11:53:11+5:302020-04-27T11:53:11+5:30

Next

बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर 63 की उम्र में भी काफी यंग दिखते हैं।

फिटनेस फ्रीक अनिल ने हाल ही में अपने इसंटाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।

जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 63 की उम्र में भी अनिल अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं वो काबिलेतारिफ है।

लॉकडाउन में मिले फ्री टाइम को सही काम में इस्तेमाल कैसे किया जाता है, अनिल ने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी।

अनिल कपूर की इस पोस्ट को एक घंटे में इंस्टाग्राम पर 37000 से ज्यादा लाइक्स मिले।

अनिल कपूर का यह अलग अवतार देखकर उनके दामाद और सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी तारीफ की।

अनिल कपूर की इन तस्वीरों पर शिल्पा शेट्टी ने लिखा, यह बहुत ही इंस्पायरिंग बात है।

वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो अनिल कपूर रेस 3 और फन्ने खां में नजर आए थे। रेस 3 में अनिल विलेन की भूमिका में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी।