लॉकडाउन के बीच भाई सिद्धांत संग मास्क लगाकर जरूरी सामान खरीदती नजर आईं श्रद्धा कपूर, नहीं पहचान पाए लोग

By मनाली रस्तोगी | Published: May 28, 2020 02:10 PM2020-05-28T14:10:12+5:302020-05-28T14:26:10+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के बीच बड़े भाई सिद्धांत कपूर के साथ एक क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस तस्वीर में श्रद्धा और सिद्धांत लॉकडाउन के बीच घर के लिए कुछ जरुरी सामान खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं। खरीदारी के दौरान श्रद्धा और सिद्धांत मास्क लगाए और ग्लव्स पहने हुए नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा और सिद्धांत को अक्सर ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर एकसाथ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।

दोनों एक-दूसरे के साथ जबरदस्त बांड शेयर करते हैं। हाल ही में श्रद्धा ने भाई के साथ बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

इस तस्वीर के जरिए एक्ट्रेस ने भाई सिद्धांत को ब्रदर्स डे की बधाई दी थी।

सिद्धांत कपूर और अन्य बच्चों के साथ खेलती हुईं श्रद्धा कपूर।