The Times 50 Most Desirable Women 2018: आलिया से लेकर कैटरीना तक इन बॉलीवुड ऐक्ट्रेसस को मिली जगह, देखें Pics

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 29, 2019 12:25 PM2019-05-29T12:25:31+5:302019-05-29T12:26:15+5:30

Next

साल 2018 की 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल विमन' की लिस्ट पेश कर दी गई है। आलिया भट्ट ने इस लिस्ट में नंबर 1 पायदान पर जगह बनाई है। 26 साल की आलिया एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपने अभिनय से आलिया एक्टर्स को भी मात देती हैं।

म्यांमार में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2018 की पहली रनर-अप, मीनाक्षी चौधरी, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। मीनाक्षी को आखिरी बार पिछले साल एक पंजाबी संगीत वीडियो में देखा गया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। बीते साल उनकी दोनों फिल्में- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और जीरो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं। लेकिन जीरो में कैट की एक्टिंग ने फैंस को अपनी तरफ जमकर खींचा। जिससे उनके चाहने वालों की लिस्ट और लंबी हो गई है।

दीपिका पादुकोण ने इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ, दीपिका को अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। वह 2018 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म पद्मावत में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई थी।

मॉडल गायत्री भारद्वाज इस लिस्ट में नई एंट्री हैं। साथ ही इस लिस्ट में वह पांचवे नंबर पर हैं। इस गायत्री ने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2018 का खिताब जीता था। गायत्री नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर और ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं।

पद्मावत में अपने छोटे से रोल में अदिति ने फैंस को अपना दीवाना कर दिया था। भारत में चल रहे मीटू मूवमेंट को सपॉर्ट करके और उसके लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाने को लेकर वह सुर्खियों में रहीं। साउथ की फिल्मों में वह आज भी सेंसेशन बनी हुई हैं। इस लिस्ट में अदिती के छठा स्थान मिला है।

सातनें स्थान पर नेहल हैं। नेहल ने मिस डीवा यूनिवर्स 2018 का खिताब जीता है। साथ ही थाइलैंड में 67वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधत्व किया और दुनियाभर के लोगों का दिल जीता। यह मॉडल, एंकर और फिटनेस कंसल्टेंट भी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने इस लिस्ट में 8वें नंबर पर जगह बनाई है। पिछले साल रेस 3 में अपने एक्शन सीन्स से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

दिशा पाटनी मोस्ट डिजायरेबल की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। बागी 2 में अपनी एक्टिंग से दिशा ने फैंस को दीवाना किया था। दिशा जल्द भारत में नजर आने वाली हैं। दिशा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण छाई रहती हैं।

मॉडल अनुक्रीति ने पहली बार इस लिस्ट में दसवें नंबर पर जगह बनाई है। अनुक्रीति एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का खिताब जीता था और चीन के सान्या में हुए 68वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह जल्द साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

फिल्म 'स्त्री' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' की सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर इस लिस्ट में 11 स्थान पर हैं। श्रद्धा जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' और प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' में नजर आएंगी।

अदिति हुंडिया ने मिस दिवा सुपरनैशनल 2018 का खिताब जीतने के बाद सुर्खियों में आईं थी । एक लोकप्रिय मॉडल होने के साथ साथ उन्होंने पोलैंड में मिस सुपरनैशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है इस लिस्ट में अदिति 12वें स्थान पर हैं।