Akash Ambani Wedding Bash: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत ये स्टार्स आए नजर

By ललित कुमार | Published: February 25, 2019 02:57 PM2019-02-25T14:57:57+5:302019-02-25T14:57:57+5:30

Next

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक बार फिर एक साथ मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की वेडिंग पार्टी अटेंड करने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।

बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगातार अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

खबरों की मानें तो अर्जुन और मलाइका इस साल एक दूसरे से शादी भी कर सकते हैं।

मलाइका इस दौरान सफेद कलर की टी शर्ट और अर्जुन पीले कलर की स्वेट शर्ट में नजर आ रहे हैं।

अर्जुन और मलाइका एक साथ कई पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ नजर आ चुके हैं।

अर्जुन और मलाइका इस दौरान बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

बता दें दोनों ने कभी भी पब्लिक के सामने अपने इस रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की कोई हामी नहीं भरी है।

करण जौहर भी इस वेडिंग पार्टी में आए नजर

डायरेक्टर शशांक खेतान भी आए नजर