अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या की परफॉरमेंस को ऐसे किया चीयर, दादी जया भी रहीं मौजूद, देखें Pics

By ललित कुमार | Published: May 19, 2019 12:20 PM2019-05-19T12:20:28+5:302019-05-19T12:20:28+5:30

Next

आराध्या बच्चन बॉलीवुड की वो स्टार किड हैं जो खबरों से ज्यादा ट्रोलर्स की नजरों में रहती हैं।

आराध्या हाल ही में मुंबई के इवेंट में डांस करने पहुंची। जहां उन्हें चियर करने पापा अभिषेक बच्चन और मां ऐश्वर्या भी मौजूद थे।

मगर अपने डांसिग मूव्स को लेकर आराध्या एक बार फिर ट्रोलर्स का शिकार हो गईं।

दरअसल शनिवार को बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और डांस गुरु श्यामक डावर के इंस्टीट्यूट को 25 साल पूरे हो गए।

इस मौके पर बड़े इवेंट का आयोजन किया गया था। इसी के मौके पर आराध्या बच्चन की भी एक स्टेज परफॉर्मेंस रखी गई थी।

सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में अराध्या के साथ स्टेज पर ऐश्वर्या और अभिषेक भी दिखाई दे रहे हैं।

आराध्या के इस पहले स्टेज इवेंट के मौके पर जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने भी उन्हें ज्वॉइन किया।

इस मौके पर ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ आराध्या ने श्यामक डावर के साथ मिलकर स्टेज पर केक भी काटा।