आमना शरीफ का पीले लहंगा में दिखा देसी लुक, ट्रेडिशनल अंदाज में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 20, 2021 12:56 PM2021-04-20T12:56:10+5:302021-04-20T13:00:15+5:30

Next

हाल ही में आमना शरीफ ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर देसी अवतार में फैन्स के साथ साझा की हैं, जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में आमना शरीफ पीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। आमना शरीफ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में बने रहने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।

आमना शरीफ एक बॉलीवुड/टीवी एक्ट्रेस हैं, जोकि मुख्य तौर हिंदी सिनेमा/टीवी जगत में सक्रिय हैं।

आमना अब तक कई लोकप्रिय टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमे कंही तो होगा, होंगे जुदा ना हम, एक थी नायिका, आदि शामिल हैं।

इसके अलावा आमना कई फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं, जिनमे जंक्शन, आलू चाट, आओ विश करें शक्ल पे मत जा, एक विलेन जैसी फिल्में शामिल हैं।

आमना शरीफ जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रूही में भी नजर आने वाली हैं।

आमना शरीफ सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

आमना शरीफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आमना शरीफ के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।