आलिया भट्ट को पीछे छोड़ श्रद्धा कपूर के हुए 5 करोड़ फॉलोअर्स, देखें एक्ट्रेस की ग्लैमरस फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 11, 2020 01:44 PM2020-07-11T13:44:40+5:302020-07-11T13:44:40+5:30

Next

श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जाने वाली अदाकाराओं में से एक हैं और अब एक्ट्रेस के 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्में की हैं।

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर ने फॉलोअर्स के मामले में कई स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है और अब वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब बन गई हैं।

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद भी करते हैं।

अब श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

श्रद्धा कपूर से ऊपर प्रिंयका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। प्रियंका और दीपिका के श्रद्धा से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आलिया भट्ट के 47.8 फॉलोअर्स हैं और वह चौथे स्थान पर हैं।