महिलाओं के लिए छूट ही छूट, ऐसे और यहां उठा सकती हैं फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2020 09:53 AM2020-03-13T09:53:44+5:302020-03-13T10:06:28+5:30

महिलाएं आज पुरषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं। अगर उनकी राहों में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आती है तो उसके लिए कई निजी कंपनिया है जो कई चीजों में महिलाओं की आर्थिक मदद करती हैं। चलिए जानते हैं उन कुछ छूट के बारे में जो महिलाओं को आर्थिक निर्भर बनाती है।

women got discount on saving account and loan here you can know to take advantage | महिलाओं के लिए छूट ही छूट, ऐसे और यहां उठा सकती हैं फायदा

महिलाओं के लिए छूट ही छूट (Photo- social media)

Highlights- बैकों में महिलाओं के लिए सेविंग अकाउंट में कई प्रकार की छूट दी जाती है। महिलाओं के लिए उद्दमिता को बढ़ाना देने के लिए स्टैंड अप इंडिया के तहत महिला उद्दमी को मैनुफैक्चरिंग के लिए ट्रेंडिंग सेक्टर के क्षेत्र में 10 लाख से लेकर 100 लाख रुपये तक बैंक लोन दिया जाता है

महिलाएं आज पुरषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं। अगर उनकी राहों में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आती है तो उसके लिए कई निजी कंपनिया है जो कई चीजों में महिलाओं की आर्थिक मदद करती हैं। जिससे महिलाएं को आर्थिक दिक्कत के कारण  किसी प्रकार की रुकावट न हो। चलिए जानते हैं उन कुछ छूट के बारे में जो महिलाओं को आर्थिक निर्भर बनाती है। 

सेविंग अकाउंट- बैकों में महिलाओं के लिए सेविंग अकाउंट में कई प्रकार की छूट दी जाती है। इस पर कई तरह के रिवार्ड और कैशबैक जैसे ऑफर दिए जाते हैं। बच्चों के पढ़ाई के लिए कामकाजी महिलाएं जुनियर किड अकाउंट खुलवा सकती हैं। इसमें मिनिमनम बैलेंस की अनिवार्यता की छूट होती है। 

लोन पर कम ब्याज दर- कई बैकों में महिलाएं के लिए लोन की ब्याज दर कम की जाती है। इसका अंतर 0.05 फिसदी का होता है। लंबे समय के लोन में बड़ा फर्क देखने को मिलता है। इसके अलावा महिलाओं के लिए कार लोन पर इस प्रकार की ही छूट मिलती है।

प्रॉपर्टी खरीदेने पर छूट- कई राज्य में सरकार महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी लेने पर स्टांप ड्यूटी और ट्रांसफर ड्यूटी में छूट देती है। इससे खरीदने वाले को प्रॉपर्टी सस्ती पड़ती है। दिल्ली में महिला खरीदारों के लिए स्टांप ड्यूटी पर 4 फिसदी की छूट है तो वहीं पुरुषों के लिए ये 6 फिसदी है।

उद्दमिता में आगे बढ़ने के लिए- महिलाओं के लिए उद्दमिता को बढ़ाना देने के लिए सरकार ने कई नितिया बनाई हैं। इसके लिए कई स्कीम शुरू किए गए हैं। जैसे स्टैंड अप इंडिया के तहत महिला उद्दमी को मैनुफैक्चरिंग के लिए ट्रेंडिंग सेक्टर के क्षेत्र में 10 लाख से लेकर 100 लाख रुपये तक बैंक लोन दिया जाता है। 

Web Title: women got discount on saving account and loan here you can know to take advantage

पर्सनल फाइनेंस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे