Money Mantra: ये बैंक दे रहा है फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज, जानें SBI, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई की दरें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 5, 2020 02:10 PM2020-01-05T14:10:28+5:302020-01-05T14:13:04+5:30
SBI, ICICI और HDFC बैंक में एफडी की दरें: निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट है सबसे सुरक्षित विकल्प
अर्थव्यवस्था के इस दौर में आपके लिए बचत बहुत जरूरी है। आपकी कमाई भले 10 हजार रुपये या सालाना आप 1 करोड़ रुपये कमाते हो लेकिन हर महीने कुछ ना कुछ राशि आपको जरूर जमा करनी चाहिए। इस समय बैंकों फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पों में से एक है। यह इक्विटी और शेयर मार्केट में पैसे लगाने की तुलना में सुरक्षित है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अन्य बैंकों सहित कई बैंक 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की एफडी पेश कर रहे हैं। छोटे से लेकर बड़े बैंक नौकरीपेशा लोगों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर उच्च ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं। अपने खून-पसीने की कमाई को कहीं निवेश करने से पहले आप विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली रेट की तुलना जरूर करें। इसी कड़ी में आज पेश है एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी द्वारा एफडी पर दी जा रही ब्याज दरों की तुलना। जानें कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है:
एसबीआई बैंक की एफडी दरें
अवधि | ब्याज |
7 से 45 दिन | 4.50% |
46 से 179 दिन | 5.50% |
180 से 210 दिन | 5.80% |
211 दिन से आधिक व 1 साल से कम | 5.80%. |
1 से 10 साल | 6.25% |
आईसीआईसीआई बैंक की दरें
अवधि | ब्याज |
7-14 | 4.00%, |
15-29 | 4.25%, |
30-45 | 4.75% |
46-184 | 5.25% |
290 से अधिक और 1 साल से कम | 6.00% |
1 साल से 389 दिन तक | 6.20% |
390 दिन से अधिक और 2 साल तक | 6.30% |
2 साल से 10 साल तक | 6.40% |
एचडीएफसी बैंक की दरें
अवधि | ब्याज |
7-14 दिन | 3.50% |
15-29 दिन | 4% |
30-45 दिन | 4.90% |
6 माह तक | 5.40% |
6 से 9 माह तक | 5.80% |
9 से 12 माह तक | 6.05% |
1 से 2 साल तक | 6.30% |
2-3 साल तक | 6.40%, |
3 से 10 साल | 6.30% |
(नोट: सभी दरें 2 करोड़ से कम रुपये पर हैं)