Bank Holiday October 2020: अक्टूबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, इन तारीखें और समय पर निपटा लें काम, देखें लिस्ट
By स्वाति सिंह | Published: September 29, 2020 10:27 AM2020-09-29T10:27:23+5:302020-09-29T10:27:23+5:30
जिन लोगों को बैंकों में लगातार काम रहता है, उनके लिए यह जान लेना बहुत जरूरी है कि किन किन दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों की तरफ से पूरी कोशिश की जाएगी कि एटीएम और अन्य सेवाओं पर इन छुट्टियों का असर न पड़े।
नई दिल्ली: अक्टूबर महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने से त्योहारों धूम रहेगी। इसके चलते सरकारी छुट्टियां भी अधिक रहेंगी। इस बार अक्टूबर के महीने में बैंक केवल आधे महीने ही खुलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार गजटेज, स्थानीय और दूसरा-चौथा शनिवार व रविवार मिलाकर के बैंकों में करीब 15 दिन छुट्टियां रहेंगी।
जिन लोगों को बैंकों में लगातार काम रहता है, उनके लिए यह जान लेना बहुत जरूरी है कि किन किन दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों की तरफ से पूरी कोशिश की जाएगी कि एटीएम और अन्य सेवाओं पर इन छुट्टियों का असर न पड़े।
जानें अक्टूबर में कितने दिन बैंकों में रहेगा अवकाश...
तारीख | दिन | अवकाश | विवरण |
02 अक्टूबर | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती | गजटेड छुट्टी |
4 अक्टूबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | साप्ताहिक अवकाश |
08 अक्टूबर | गुरुवार | चेहल्लुम | स्थानीय छुट्टी |
10 अक्टूबर | शनिवार | सेकेंड सैटरडे | अवकाश |
11 अक्टूबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | साप्ताहिक अवकाश |
17 अक्टूबर | शनिवार | कटि बिहु / मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही | स्थानीय छुट्टी |
18 अक्टूबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | साप्ताहिक अवकाश |
23 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा / महासप्तमी | स्थानीय छुट्टी |
24 अक्टूबर | शनिवार | महाअष्टमी/महानवमी | स्थानीय छुट्टी |
25 अक्टूबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | साप्ताहिक अवकाश |
26 अक्टूबर | सोमवार | दुर्गा पूजा (विजयादशमी) / अभिगमन दिवस | गजटेड छुट्टी |
29 अक्टूबर | गुरुुवार | मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद जयंती) | स्थानीय छुट्टी |
30 अक्टूबर | शुक्रवार | बारावफात (ईद-ए-मिलाद) | गजटेड छुट्टी |
31 अक्टूबर | शनिवार | महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/ / कुमार पूर्णिमा | स्थानीय छुट्टी |
स्रोत:.rbi.org.in
बता दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा।