विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ पर लगा निलंबन हटाया

By भाषा | Published: January 23, 2020 04:38 PM2020-01-23T16:38:13+5:302020-01-23T16:38:13+5:30

World Archery: विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी पर लगा निलंबन हटा गिया है, इस फैसले से भारतीय खिलाड़ी तिरंगे के तले खेल सकेंगे

World Archery revokes suspension on India | विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ पर लगा निलंबन हटाया

विश्व तीरंदाजी ने भारत पर लगा निलंबन हटाया

Highlightsविश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ पर लगा निलंबन हटायाबैन हटने से भारतीय तीरंदाजी खिलाड़ी देश के झंडे तले खेल सकेंगे

कोलकाता: विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी मसंघ के चुनाव के एक सप्ताह के भीतर उस पर लगा निलंबन हटा दिया। विश्व तीरंदाजी ने एक बयान में कहा, ‘‘संघ को विश्व तीरंदाजी के संविधान और नियमों का पालन करते हुए अच्छा प्रशासन देना होगा।’’

भारतीय तीरंदाजों को निलंबन के कारण एशियाई चैम्पियनशिप में तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर उतरना पड़ा था। अब वे तिरंगे तले खेल सकेंगे। भारत को अगला टूर्नामेंट तीन सप्ताह के भीतर लास वेगास में इंडोर विश्व सीरिज में खेलना है। 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को हुए चुनाव में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। ये चुनाव तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ था, जिसमें एक विश्व तीरंदाजी का पर्यवेक्षक भी शामिल था। 
 
भारतीय तीरंदाजी संघ पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा जिनके पास तीरंदाजी प्रशासन में बहुमत होने का दावा किया जाता है, की मदद से मुंडा ने बीवीबी राव को 34-18 से मात दी।

Web Title: World Archery revokes suspension on India

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे