महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत की निकहत जरीन ने जीता स्वर्ण, की दो बार की एशियाई चैंपियन गुयेन थी टैम को हराया

By रुस्तम राणा | Published: March 26, 2023 06:43 PM2023-03-26T18:43:51+5:302023-03-26T19:44:11+5:30

निकहत जरीन ने 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में वियतनाम की दो बार की एशियाई चैंपियन गुयेन थी टैम को हराया। निकहत ने गुयेन थी टैम को 5-0 से हराया। यह उनका दूसरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक है।

Women's World Boxing Championship 2023 India's Nikhat Zareen beats two-time Asian champion Nguyen Thi Tam to clinch a gold medal | महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत की निकहत जरीन ने जीता स्वर्ण, की दो बार की एशियाई चैंपियन गुयेन थी टैम को हराया

महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत की निकहत जरीन ने जीता स्वर्ण, की दो बार की एशियाई चैंपियन गुयेन थी टैम को हराया

नई दिल्ली: भारत की महिला बॉक्सर निकहत जरीन ने आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में वियतनाम की दो बार की एशियाई चैंपियन गुयेन थी टैम को हराया। निकहत ने गुयेन थी टैम को 5-0 से हराया। यह उनका दूसरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक है।

टाइटल जीतने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई दी। वहीं दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय मुक्केबाज ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं दूसरी बार विश्व चैंपियन बना। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। यह पदक मेरे देश भारत के लिए है। यह एक कठिन प्रतियोगिता थी लेकिन अंत में, मैंने स्वर्ण पदक जीता।" 

Web Title: Women's World Boxing Championship 2023 India's Nikhat Zareen beats two-time Asian champion Nguyen Thi Tam to clinch a gold medal

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे