Valentine’s Day: विराट कोहली, धवन, रैना से लेकर साइना नेहवाल तक, खिलाड़ियों ने वैलेंटाइंस डे पर यूं शेयर किए खास संदेश
By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 14, 2019 05:57 PM2019-02-14T17:57:17+5:302019-02-14T18:10:30+5:30
Valentine’s Day: वैलेंटाइंस डे के अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर शिखर धवन, रैना, क्रुणाल पंड्या और साइना नेहवाल ने शेयर किए ये खास संदेश
वैलेंटाइंस डे (Valentine's Day) का दिन, यानी कि 14 फरवरी को पूरी दुनिया में प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइंस डे की खुमारी भारतीय खिलाड़ियों पर भी छाई रही।
इस अवसर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, स्टार बल्लेबाज शिखर धवन, सुरेश रैना, हिटमैट के नाम से मशहूर रोहित शर्मा से लेकर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल तक ने सोशल मीडिया पर अपने वैलेंटाइंस के नाम खास संदेश शेयर किए।
विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'पिछली रात मेरे वैलेंटाइन के साथ'
About last night with my valentine. ❤️👫 #greatmeal#nueva#loveit@AnushkaSharma@nueva_worldpic.twitter.com/DaKRA90ocS
— Virat Kohli (@imVkohli) February 14, 2019
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी आयशा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारे लिए मेरा प्यार मेरे दिल में शोले भड़का देता है और मेरी जिंदगी का हर दिन बेहद खास बना देता है।' #happyvalentinesday
My love for you sets my heart on fire and makes each day of my life so special Aesha.
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 14, 2019
#happyvalentinesdaypic.twitter.com/UmqpoLZL0Y
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा ने एक खास संदेश शेयर किया और लिखा, 'हम सबसे ज्यादा जिंदा तब होते हैं, जब हम प्यार में होते हैं।' #HappyValentinesDay
We are most alive when we are in love #HappyValentinesDay 💑
— Rohit Sharma (@ImRo45) February 14, 2019
इनके अलावा सुरेश रैना, मंयक अग्रवाल, क्रुणाल पंड्या, साइना नेहवाल और साक्षी मलिक जैसे स्टार खिलाड़ियों ने भी वैलेंटाइंस डे के मौके पर शानदार मैसेज शेयर किए।
Wish you a Happy Valentine’s Day my love, Aashita! ❤ pic.twitter.com/10h2xtPo7Y
— Mayank Agarwal (@mayankcricket) February 14, 2019
My forever valentine ❤ #valentinesdaypic.twitter.com/KNVeqM2wiL
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) February 14, 2019
Forever my Valentine! ❤️ pic.twitter.com/BaJVBpQsfw
— Hanuma vihari (@Hanumavihari) February 14, 2019
Happy valentines day to my most cutest husband @SatyawartK 🥰❤️#memories#loveyoupic.twitter.com/kt7zPRPblF
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) February 14, 2019
रियो ओलंपिक में महिला रेसलिंग में 58 किलोग्राम कैटिगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने वैलेंटाइंस डे के अवसर पर अपने पति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे क्यूटेस्ट पति को हैपी वैलेंटाइंस डे।'