हुरिसा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता मुंबई मैराथन, 2 घंटे 8 मिनट और 9 सेकेंड में पूरी की दौड़
By भाषा | Published: January 19, 2020 04:13 PM2020-01-19T16:13:01+5:302020-01-19T16:13:01+5:30
मैराथन से पहले हुरिसा प्रबल दावेदारों की सूची में नहीं थे लेकिन उन्होंने दूसरे दिग्गजों को चौंकाते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी इनामी राशि हासिल की। इ
इथोपिया के देरारा हुरिसा ने रविवार को रिकॉर्ड बनाते हुए टाटा मुंबई मैराथन 2020 को दो घंटे आठ मिनट नौ सेकेंड के समय के साथ अपने नाम किया। मैराथन के 17वें सत्र में इथोपियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा जहां पुरुष वर्ग के शीर्ष तीनों खिलाड़ी जबकि महिला वर्ग में शीर्ष पांच में चार धावक इसी देश की है।
मैराथन से पहले हुरिसा प्रबल दावेदारों की सूची में नहीं थे लेकिन उन्होंने दूसरे दिग्गजों को चौंकाते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी इनामी राशि हासिल की। इस जीत के लिए उन्हें 45,000 डॉलर जबकि कोर्स रिकार्ड के लिए 15,000 डॉलर मिलेंगे। हुरिसा ने अपने पूरे करियर में मिलाकर इतनी इनामी राशि नहीं जीती है।
अयेले अबशीरो (दो घंटे आठ मिनट नौ सेकेंड) और बिरहानु तेशोम (दो घंटे आठ मिनट 35 सेकेंड) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष तीनों धावकों ने पिछले कोर्स रिकॉर्ड दो घंटे आठ मिनट 35 सेकेंड से कम समय लिया। महिला वर्ग में इथोपिया की एमाने बेरिसो दो घंटे 24 मिनट 51 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। केन्या की रोदाह जेपकोरिर दूसरे और इथोपिया की हावेन हैलू तीसरे स्थान पर रही।