खेल मंत्रालय ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों की अस्थाई मान्यता वापस ली

By भाषा | Published: June 25, 2020 05:01 PM2020-06-25T17:01:25+5:302020-06-25T17:01:25+5:30

Sports Ministry, 54 NSFs: खेल मंत्रालय ने 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों की अस्थाई वार्षिक मान्यता वापस ले ली है, उसने ऐसा दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशानुसार किया है

Sports Ministry withdraws provisional recognition of 54 NSFs after High Court order | खेल मंत्रालय ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों की अस्थाई मान्यता वापस ली

खेल मंत्रालय ने 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों की अस्थाई मान्यता वापस ली (File Photo)

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को दी अस्थाई वार्षिक मान्यता वापस ले ली। उच्च न्यायालय ने मंत्रालय को अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। अदालत ने बुधवार को कहा कि मंत्रालय ने सात फरवरी के उसके आदेश का पालन नहीं किया और अदालत को पूर्व में सूचित किए बगैर फैसला किया।

अदालत ने एक वकील की रिट याचिका पर सात फरवरी का आदेश दिया था। खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपीएस तोमर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इसके आधार पर मंत्रालय का वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघों की वार्षिक मान्यता बढ़ाने के संदर्भ में 02.06.2020 का पत्र और माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के 24.06.2020 के आदेश का पालन करते हुए विभाग का 02.06.2020 का 54 राष्ट्रीय महासंघों को अस्थाई वार्षिक मान्यता देने वाला पत्र वापस लिया जाता है।’’

मंत्रालय ने यह कदम तब उठाया है जब अदालत ने बुधवार को अपने आदेश में कहा था कि मंत्रालय दो दिन के भीतर नोटिस जारी करके संबंधित सभी 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों को सूचित करे कि 30.09.2020 तक अस्थाई मान्यता बढ़ाने का आदेश वापस लिया जाता है। मंत्रालय ने इसी महीने 54 एनएसएफ की मान्यता पूरे साल के लिए बढ़ाने की जगह 30 सितंबर तक बढ़ाई थी। 

Web Title: Sports Ministry withdraws provisional recognition of 54 NSFs after High Court order

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे