पंजीकरण गलती के कारण पोलैंड के छह खिलाड़ी तोक्यो से वापस भेजे गए
By भाषा | Published: July 21, 2021 04:23 PM2021-07-21T16:23:19+5:302021-07-21T16:23:19+5:30
तोक्यो, 21 जुलाई (एपी) पोलैंड के छह तैराकों का ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूट गया और उन्हें रविवार को तोक्यो से वारसॉ वापस लौटना पड़ा।
ये सभी दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी रिले तैराक हैं और वे पोलैंड के 23 सदस्यीय मजबूत दल के हिस्से के तौर पर तोक्यो पहुंचे थे। तोक्यो पहुंचते ही हालांकि इन्हें खबर मिली कि पोलैंड तैराकी महासंघ ने क्वालीफिकेशन जमा कराने की प्रक्रिया के दौरान गलती कर दी है।
प्रशासनिक गलती के कारण पोलैंड ने ओलंपिक नियमों का उल्लंघन करते हुए स्वीकृत खिलाड़ियों से अधिक के नाम भर दिए जिसके बाद फैसला करना था कि किन खिलाड़ियों को वापस भेजा जाए।
दिग्गज तैराक कासिया वासिक के अलावा पोलैंड के सभी ओलंपिक तैराकों ने खुले पत्र पर हस्ताक्षर करके पोलैंड तैराकी महासंघ के पूरे बोर्ड के तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। कथित तौर पर कासिया अभी तोक्यो नहीं पहुंची हैं।
पत्र में कहा गया, ‘‘पोलैंड तैराकी- जनता और संभावित प्रायोजकों दोनों की नजरों में हंसी का पात्र बन गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।