Pro Kabaddi PKL 8: पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 38-31 से हराया, पटना के डिफेंडर सुनील ने नौ अंक बनाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2022 01:55 PM2022-01-17T13:55:42+5:302022-01-17T13:57:05+5:30

Pro Kabaddi PKL 8: तमिल थलाइवाज ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-31 की बराबरी पर रोक दिया।

Pro Kabaddi PKL 8 Patna Pirates beat Bengaluru Bulls 38-31 Patna defender Sunil scored nine points | Pro Kabaddi PKL 8: पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 38-31 से हराया, पटना के डिफेंडर सुनील ने नौ अंक बनाए

पटना के डिफेंडरों ने 24 में से 17 ‘टैकल’ सफलतापूर्वक कर बेंगलुरु के रेडरों को परेशान किया।

Highlightsपटना के डिफेंडर सुनील ने नौ अंक बनाये।सचिन ने आठ और गुमान सिंह ने सात अंक का योगदान दिया।

Pro Kabaddi PKL 8: पटना पाइरेट्स ने अपने डिफेंडरों के शानदार खेल के दम पर रविवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में बेंगलुरु बुल्स को 38-31 से हराया। दिन के एक अन्य मैच में तमिल थलाइवाज ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-31 की बराबरी पर रोक दिया।

पटना के डिफेंडर सुनील ने नौ अंक बनाये जबकि रेडर सचिन ने आठ और गुमान सिंह ने सात अंक का योगदान दिया। बेंगलुरु बुल्स के लिए कप्तान पवन सहरावत ने 10 अंक जुटाये। पटना के डिफेंडरों ने 24 में से 17 ‘टैकल’ सफलतापूर्वक कर बेंगलुरु के रेडरों को परेशान किया।

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम शुरुआती हाफ में 17-13 से आगे थी लेकिन तमिल थलाइवाज ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए स्कोर को 31-31 से बराबर कर दिया। मैच के आखिरी मिनट में हालांकि थलाइवाज की टीम के पास दो अंक की बढ़त थी लेकिन उनके रेडर मंजीत की गलती से जयपुर को सुपर टैकल का मौका मिला और जयपुर ने दो अंक हासिल कर स्कोर बराबर कर दिया। 

Web Title: Pro Kabaddi PKL 8 Patna Pirates beat Bengaluru Bulls 38-31 Patna defender Sunil scored nine points

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे