Pro Kabaddi PKL 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने किया कमाल, टॉप-6 में पहुंचे, यू मुंबा को 44-28 से पराजित किया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 15, 2022 09:30 PM2022-02-15T21:30:52+5:302022-02-15T22:47:52+5:30
Pro Kabaddi PKL 2022: जयपुर की 20 मैचों में यह नौवीं जीत है जिससे वह छठे स्थान पर पहुंच गया है।
Pro Kabaddi PKL 2022:जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने स्टार रेडर अर्जुन देसवाल (17 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन से मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में यू मुंबा को 44-28 से पराजित किया।
एक अन्य मैच में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 36-34 के करीबी अंतर से हराया। पटना की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया जिससे उसकी टीम लगातार सातवीं जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पटना ने लीग चरण में अपना पहला स्थान भी सुनिश्चित कर दिया।
𝐔𝐧𝐬𝐭𝐨𝐩𝐩𝐚𝐛𝐥𝐞. 𝐔𝐧𝐩𝐫𝐞𝐜𝐞𝐝𝐞𝐧𝐭𝐞𝐝. 𝐃𝐨𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐧𝐠. 🔥
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 15, 2022
This fine performance takes the Panthers to 6⃣th spot in the points table 👏#MUMvJPP#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/qJiRk8eXqU
जयपुर की 20 मैचों में यह नौवीं जीत है जिससे वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। उसकी जीत में रक्षकों ने भी अहम योगदान दिया जिन्होंने 15 अंक जुटाये। मुंबई की यह 20 मैचों में आठवीं हार है। उसकी तरफ से वी. अजीत कुमार (11 अंक) ने अच्छा प्रदर्शन किया।
Vi-shal overcome and make it to the playoffs 👊
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 15, 2022
Rate this monstrous tackle by Vishal 💪#MUMvJPP#SuperhitPanga#VIVOProKabaddi@JaipurPantherspic.twitter.com/HCIQeQRHlM
लेकिन रक्षकों ने उसे निराश किया जो केवल पांच अंक हासिल कर पाये। जयपुर मध्यांतर तक 17-14 से आगे था। इसके बाद उसने बेहतर खेल दिखाया और लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करके आखिर में जीत हासिल की।
The 𝚙̶𝚛̶𝚘̶𝚠̶𝚕̶𝚒̶𝚗̶𝚐̶ flying Panther 🔥@JaipurPanthers look set to take-off tonight in #MUMvJPP 🙌#SuperhitPanga#VIVOProKabaddipic.twitter.com/cYKx87d8lo
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 15, 2022