Pro Kabaddi League Semifinal 2022: फाइनल 25 फरवरी को, पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली में महामुकाबला

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 23, 2022 10:16 PM2022-02-23T22:16:13+5:302022-02-23T22:18:42+5:30

Pro Kabaddi League Semifinal 2022: पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली शुक्रवार को ग्रैंड फिनाले में आमने-सामने होंगे।

Pro Kabaddi League Semifinal 2022 Dabang Delhi face Patna Pirates final 25 feb Delhi defeat Bengaluru and patna beat up | Pro Kabaddi League Semifinal 2022: फाइनल 25 फरवरी को, पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली में महामुकाबला

फाइनल में पटना पाइरेट्स के सामने दबंग दिल्ली है। 

Highlightsफाइनल मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा। दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को 40-35 से हराया।  पटना पाइरेट्स का सामना यूपी योद्धा से और जबकि दबंग दिल्ली का सामना बेंगलुरु बुल्स से हुआ।

Pro Kabaddi League Semifinal 2022: आज  प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लीग-टॉपर्स पटना पाइरेट्स का सामना यूपी योद्धा से और जबकि दबंग दिल्ली का सामना बेंगलुरु बुल्स से हुआ। फाइनल मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल में पटना पाइरेट्स के सामने दबंग दिल्ली है। दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को 40-35 से हराया। 

स्टार डिफेंडर मोहम्मदरेजा शादलोई के शानदार प्रदर्शन से तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र में यूपी योद्धा को 38-27 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शादलोई और सुनील ने पटना की टीम के लिए हाई फाइव (पांच अंक) बनाए जबकि रेडर सचिन ने सात और गुमान सिंह ने आठ अंक हासिल करके यूपी योद्धा की राह मुश्किल की।

यूपी योद्धा को स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने निराश किया जो पूरे मुकाबले में सिर्फ चार अंक बना सके। यूपी योद्धा के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्थानापन्न खिलाड़ी श्रीकांत जाधव ने किया जिन्होंने सुपर टेकल पर दो अंक सहित कुल 10 अंक जुटाए। फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।

Web Title: Pro Kabaddi League Semifinal 2022 Dabang Delhi face Patna Pirates final 25 feb Delhi defeat Bengaluru and patna beat up

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे