Pro Kabaddi League 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 45-25 के बड़े अंतर से हराया, अर्जुन देशवाल ने 13 अंक बनाए
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2022 09:35 PM2022-11-30T21:35:39+5:302022-11-30T21:36:46+5:30
Pro Kabaddi League 2022: रेडर अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 अंक बनाए। रेडर वी अजीत (छह अंक) और डिफेंडर लकी शर्मा (छह अंक) ने भी जयपुर की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किये।
Pro Kabaddi League 2022: रेडर अर्जुन देशवाल (13 अंक) के दमदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मुकाबले में बुधवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 45-25 के बड़े अंतर से हराया। अर्जुन के अलावा रेडर वी अजीत (छह अंक) और डिफेंडर लकी शर्मा (छह अंक) ने भी जयपुर की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किये।
Panthers mean business here 🔥
— ProKabaddi (@ProKabaddi) November 30, 2022
With this win, they become the new table-toppers 📈#vivoProKabaddi#FantasticPanga#BLRvJPPpic.twitter.com/aebLlq3dDM
बेंगलुरु के लिए रेडर भरत (10 अंक) ने ‘सुपर टेन’ बनाया लेकिन उन्हें टीम के दूसरे खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच के शुरुआती हाफ में ही 25-10 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में हालांकि बेंगलुरु की टीम ने थोड़ा बेहतर खेल दिखाया लेकिन जयपुर के 20 के मुकाबले 15 अंक ही जुटा सकी।
Quite honestly, these Panthers have taken their game to the next level 😌#vivoProKabaddi#FantasticPanga#BLRvJPPpic.twitter.com/3rSBNCuMmH
— ProKabaddi (@ProKabaddi) November 30, 2022
गुजरात जायंट्स ने प्रतीक दहिया के शानदार खेल के दम पर मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में पुणेरी पलटन को 51-39 से शिकस्त दी। गुजरात ने इस जीत से पुणे का पांच मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी थाम दिया। पुणे ने शुरू में अच्छा खेल दिखाया और एक समय वह 15-8 से आगे था।
मध्यांतर तक भी पुणे की टीम 22-21 से आगे थी। इसके बाद हालांकि मैच में पूरी तरह से गुजरात का दबदबा रहा और उसने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके जीत दर्ज की। गुजरात की तरफ से दहिया ने फिर से शानदार खेल दिखाया और 19 अंक बनाए।