Pro Kabaddi League 2022: हरियाणा स्टीलर्स ने पुणेरी पल्टन को 37-30 से शिकस्त दी, जयदीप और मोहित ने किया कमाल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2022 09:32 PM2022-01-19T21:32:37+5:302022-01-19T21:34:50+5:30
Pro Kabaddi League 2022: हरियाणा के डिफेंडर जयदीप और मोहित ने सात सात टैकल अंक हासिल किये जबकि कप्तान विकाश कंडोला ने आठ रेड अंक जुटाये।
Pro Kabaddi League 2022: हरियाणा स्टीलर्स ने दूसरे हाफ में दबदबे भरे प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के कड़े मुकाबले में पुणेरी पल्टन को 37-30 से शिकस्त दी।
Dosti yaari ek taraf, match jeetne ka junoon ek taraf! 😁@HaryanaSteelers win their 4️⃣th match of the season against @PuneriPaltan! 🙌#HSvPUN#SuperhitPangapic.twitter.com/zTrYbGKYKZ
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 19, 2022
हरियाणा के डिफेंडर जयदीप और मोहित ने सात सात टैकल अंक हासिल किये जबकि कप्तान विकाश कंडोला ने आठ रेड अंक जुटाये। पुणेरी की टीम पिछले मैच में बड़े अंतर से हारी थी लेकिन इस मैच में उसे केवल सात अंक के अंतर से हार मिली जिससे टीम को अंक तालिका में एक अंक हासिल करने में मदद मिलेगी।
.@HaryanaSteelers ki taraf se @PuneriPaltan ko mila defence ka double tadka! 😌💥
— ProKabaddi (@ProKabaddi) January 19, 2022
Youngsters Jaideep Kuldeep and Mohit score a High 5 each in #HSvPUN! 🔥 Will the Dhakaad boys win this encounter?#SuperhitPangapic.twitter.com/K1XL8l9B4R