Pro Kabaddi 2022: यू मुंबा ने टेबल टॉपर बेंगलुरु बुल्स को हराया, अभिषेक सिंह ने कमाल करते हुए 11 रेड बनाए

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 26, 2022 09:51 PM2022-01-26T21:51:33+5:302022-01-26T21:53:20+5:30

Pro Kabaddi 2022: प्रो कबड्डी 2022 के मैच 78 में यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 45-34 से हराया। उप-कप्तान अभिषेक सिंह और डिफेंडर राहुल सेठपाल ने कमाल किया।

Pro Kabaddi 2022 U Mumba complete double Bengaluru Bulls 45-34 Abhishek Singh made 11 raids | Pro Kabaddi 2022: यू मुंबा ने टेबल टॉपर बेंगलुरु बुल्स को हराया, अभिषेक सिंह ने कमाल करते हुए 11 रेड बनाए

अभिषेक सिंह ने मुंबई की तरफ से 11 रेड अंक बनाये तथा अजित कुमार ने आठ अंक बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

Highlightsसिंह ने जहां सुपर 10 और सेठपाल ने हाई 5 दर्ज किया।सिंह ने मैच में 11 टच प्वाइंट के साथ कब्जा कर लिया।यू मुंबा को कई बार ऑल-आउट से बचने में मदद की।

Pro Kabaddi 2022: यू मुंबा ने आज रात ग्रैंड शेरेटन होटल में शानदार प्रदर्शन के साथ प्रो कबड्डी 2022 में बेंगलुरु बुल्स पर डबल ओवर पूरा किया। दोनों फ्रेंचाइजी पीकेएल 8 के पहले मैच में मिले थे, जहां यू मुंबा ने आराम से जीत दर्ज की थी।

दूसरे संस्करण के फाइनल के रीमैच में आज रात यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच करीबी मुकाबले की उम्मीद थी। यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बुधवार को बेंगलुरु बुल्स को 45-34 से हराया। अभिषेक सिंह ने मुंबई की तरफ से 11 रेड अंक बनाये तथा अजित कुमार ने आठ अंक बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

लेकिन वे रक्षापंक्ति के खिलाड़ी थे जिन्होंने यू मुंबा की जीत में अहम भूमिका निभायी। उसकी तरफ से राहुल सेतपाल ने हाई पांच (सात टैकल अंक और एक बोनस अंक) हासिल किये। मुंबई के रक्षकों ने बेंगलुरु के कप्तान पवन सहरावत को अधिकतर समय डगआउट में रखा। पवन ने सुपर 10 का स्कोर बनाया लेकिन उन्हें यू मुंबा को चुनौती देने के लिये अपने साथियों से सहयोग नहीं मिला।

Web Title: Pro Kabaddi 2022 U Mumba complete double Bengaluru Bulls 45-34 Abhishek Singh made 11 raids

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे