Pro Kabaddi 2021-2022: दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 32-29 से हराया, गुजरात जायंट्स और यू मुंबा मैच टाई 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 18, 2022 10:02 PM2022-01-18T22:02:07+5:302022-01-18T22:04:29+5:30

Pro Kabaddi 2021-2022: दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) को गुरुवार को यहां पटना पाइरेट्स को करीबी मुकाबले में 32-29 से हराया। दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स और यू मुंबा मैच 24-24 से टाई हो गया। 

Pro Kabaddi 2021-2022 Dabang Delhi KC Beat Patna Pirates 32-29 Gujarat Giants vs U Mumba Ends in Tie | Pro Kabaddi 2021-2022: दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 32-29 से हराया, गुजरात जायंट्स और यू मुंबा मैच टाई 

नरवाल और छिल्लर ने अपने अनुभव का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया। 

Highlights विजय ने दिल्ली के लिए नौ अंक जुटाए।नरवाल ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए आठ अंक जुटाये।दिल्ली की टीम ने विजय के शानदार खेल से वापसी करने में सफल रही।

Pro Kabaddi 2021-2022:  अनुभवी संदीप नरवाल और मंजीत छिल्लर के शानदार प्रदर्शन के दम पर दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) को गुरुवार को यहां पटना पाइरेट्स को करीबी मुकाबले में 32-29 से हराया। दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स और यू मुंबा मैच 24-24 से टाई हो गया। 

पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल अंक बटोरने वाले छिल्लर ने इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी रेड (आक्रमण) और टैकल (रक्षण) से मैच को दिल्ली के पक्ष में कर दिया। स्टार रेडर नवीन कुमार की गैरमौजूदगी में  विजय ने दिल्ली के लिए नौ अंक जुटाए जबकि नरवाल ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए आठ अंक जुटाये।

पटना ने मैच के शुरुआती मिनटों में दमदार खेल दिखाया लेकिन दिल्ली की टीम ने विजय के शानदार खेल से वापसी करने में सफल रही। इसके बाद नरवाल और छिल्लर ने अपने अनुभव का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया। 

Web Title: Pro Kabaddi 2021-2022 Dabang Delhi KC Beat Patna Pirates 32-29 Gujarat Giants vs U Mumba Ends in Tie

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे