महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मंजू रानी ने देश को दिलाया सिल्वर मेडल
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 13, 2019 02:01 PM2019-10-13T14:01:02+5:302019-10-13T14:01:53+5:30
भारतीय महिला मुक्केबाज मंजू रानी को महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में रूस की Ekaterina Paltceva के हाथों 4-1 से मात झेलकर सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। मंजू रानी की ये बाउट 48 किलोग्राम भार वर्ग में थी।
पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही मंजू ने शनिवार को सेमीफाइनल में 48 किलोग्राम वर्ग में थाईलैंड की चुथामाथ काकसात को 4-1 से हराया था।
मंजू ने थाईलैंड की मुक्केबाज को 29-28, 30-27, 29-28, 28-29, 29-28 से मात दी और भारत के लिए इस प्रतियोगिता का पहला रजत पदक पक्का किया था।