Khelo India Youth Games: रंगारंग समारोह के साथ खेलो इंडिया युवा खेल संपन्न, 256 मेडल के साथ महाराष्ट्र बना चैंपियन

By भाषा | Published: January 23, 2020 08:15 AM2020-01-23T08:15:53+5:302020-01-23T08:15:53+5:30

Khelo India Youth Games: महाराष्ट्र ने 256 मेडल जीतते हुए लगातार दूसरी बार की खेलो इंडिया युवा खेल ट्रॉफी अपने नाम

Khelo India Youth Games: Maharashtra Retain youth games champions Title With 256 Medals | Khelo India Youth Games: रंगारंग समारोह के साथ खेलो इंडिया युवा खेल संपन्न, 256 मेडल के साथ महाराष्ट्र बना चैंपियन

महाराष्ट्र लगातार दूसरी बार बना खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चैंपियन

Highlightsमहाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण सहित 256 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कियाहरियाणा 200 पदकों के साथ दूसरे, दिल्ली 122 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही

गुवाहाटी: महाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण सहित 256 पदकों के साथ बुधवार को यहां संपन्न खेलो इंडिया युवा खेल में अपनी बादशाहत बरकरार रखी जबकि हरियाणा कुल 200 पदकों के साथ दूसरे पायदान पर रहा। इस 13 दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान महाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण, 77 रजत और 101 कांस्य पदक के साथ अपनी लगातार दूसरी खेलो इंडिया युवा खेल ट्रॉफी जीती।

हरियाणा 200 पदक (68 स्वर्ण, 60 रजत और 72 कांस्य पदक) के साथ दूसरे जबकि दिल्ली 122 पदक (39 स्वर्ण, 36 रजत और 47 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तैराक करीना शंकटा ने अंडर-17 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया जिससे तरणताल में महाराष्ट्र ने 18 स्वर्ण सहित कुल 46 पदक हासिल किये।

मुक्केबाजी के फाइनल में उलटफेर देखने को मिला जहां हरियाणा के चार मुक्केबाजों को हार का सामना करना पड़ा। कर्नाटक ने आखिरी दिन चार स्वर्ण जीते जिसमें मुक्केबाज निशांत देश और टेनिस खिलाड़ी रेशमा मुरारी का पीला तमगा शामिल है। इन चार स्वर्ण के साथ वह तालिका में उत्तर प्रदेश को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ गया।

भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया जिससे उनके कुल पदकों की संख्या आठ हो गयी। उन्होंने पांच स्वर्ण और तीन रजत जीते। कर्नाटक ने अपने 32 में से 21 स्वर्ण तैराकी में जीते। असम की शिवांगी शर्मा ने भी तैराकी में पांच स्वर्ण और दो रजत हासिल किये।

वह खेलो इंडिया युवा खेल की सबसे सफल महिला खिलाड़ी रहीं। मुक्केबाजी में हरियाणा का दबदबा रहा जहां राज्य के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण और 14 रजत सहित 47 पदक जीते। पुद्दुचेरी और लद्दाख ने भी अंतिम दिन पदक तालिका में जगह पक्की की।

इन खेलों की मेजबानी करने वाले असम के खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण और 22 रजत के साथ कुल 76 पदक जीते। असम तालिका में सातवें स्थान पर रहा। पश्चिम बंगाल, गुजरात और पंजाब भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे। 

Web Title: Khelo India Youth Games: Maharashtra Retain youth games champions Title With 256 Medals

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे