चोटिल स्पिनर सिद्धार्थ की जगह खेजरोलिया दिल्ली कैपिटल्स की टीम में
By भाषा | Published: September 15, 2021 07:21 PM2021-09-15T19:21:36+5:302021-09-15T19:21:36+5:30
दुबई, 15 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स ने बायें हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिये बायें हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को अपनी मुख्य टीम में शामिल किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बायें हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 में नहीं खेल पाएंगे। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी दुबई में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया था।’’
बायें हाथ के तेज गेंदबाज खेजरोलिया नेट गेंदबाज के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल का हिस्सा हैं और उन्हें अब मुख्य टीम में शामिल कर दिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।