जापान ने तोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर वायरस आपातकाल को बढ़ाया

By भाषा | Published: May 14, 2021 10:00 PM2021-05-14T22:00:21+5:302021-05-14T22:00:21+5:30

Japan extends virus emergency in view of Tokyo Olympics | जापान ने तोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर वायरस आपातकाल को बढ़ाया

जापान ने तोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर वायरस आपातकाल को बढ़ाया

तोक्यो, 14 मई (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने दो महीने से कुछ अधिक समय में होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजन पर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश के छह प्रांतो में लागू आपातकाल को नौ प्रांतो तक बढ़ा दिया है।

तोक्यो सहित पहले के छह प्रांतों के अलावा आपातकाल अब उत्तरी द्वीप होक्कैदो, हिरोशिमा और ओकायामा में लागू होगा। होक्कैदो में ओलंपिक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

जापान में महामारी के कारण स्थिति खराब होने के बाद भी सुगा ने खेलों को सुरक्षित तरीके से कराने की प्रतिबद्धता को दोहरायी। उन्होंने इसके लिए कड़े कदम उठाने का संकेत देते हुए कहा कि जापान के लोगों की रक्षा के लिए विदेशी भागीदारों के आने जाने को कड़ाई से नियंत्रित किया जाएगा। पत्रकारों ने भी अगर नियमों की अनदेखी की तो उन्हें यहां से बेदखल कर दिया जाएगा।

सुगा ने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि इसमें कई चुनौतियां है, लेकिन हमारी प्राथमिकता संक्रमणों को और अधिक फैलने से रोकने के साथ लोगों के जिंदगी की रक्षा करना है।’’

जापान में यह आपातकाल फिलहाल 31 मई तक लागू रहेगा।

देश में गुरूवार को कोविड-19 के लगभग 6800 नये मामले सामने आये जिससे कुल मामलों की संख्या 6,65,547 पहुंच गयी। इसमें 11,255 लोग जान गंवा चुके है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Japan extends virus emergency in view of Tokyo Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे