अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019: CWG में रच चुकीं इतिहास, महज 4 साल की उम्र में ही दिखा था मनिका बत्रा का टैलेंट

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 8, 2019 07:53 AM2019-03-08T07:53:50+5:302019-03-08T08:55:19+5:30

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019: मनिका ने अंडर-8 प्रतियोगिता जीतने के अलावा अंडर-21 में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2014 और एशियन गेम्स-2014 में वह क्वार्टरफाइनल तथा तीसरे दौर तक पहुंची थीं। ओलंपिक-2016 में मनिका देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

International womens day 2019 special CWG 2018 golden paddler Manika Batra story | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019: CWG में रच चुकीं इतिहास, महज 4 साल की उम्र में ही दिखा था मनिका बत्रा का टैलेंट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019: CWG में रच चुकीं इतिहास, महज 4 साल की उम्र में ही दिखा था मनिका बत्रा का टैलेंट

15 जून 1995 को दिल्ली में जन्मी मनिका बत्रा गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ में चार पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला टीटी खिलाड़ी हैं। पीवी सिंधु, सायना नेहवाल, मैरीकॉम, साक्षी मलिक, फोगाट सिस्टर्स के बीच मनिका अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

मनिका गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली खिलाड़ी रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए। मनिका ने गोल्ड कोस्ट में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

मनिका ने अंडर-8 प्रतियोगिता जीतने के अलावा अंडर-21 में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2014 और एशियन गेम्स-2014 में वह क्वार्टरफाइनल तथा तीसरे दौर तक पहुंची थीं। ओलंपिक-2016 में मनिका देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी मनिका महज 4 साल की उम्र से ही टेबल टेनिस खेलना शुरू कर चुकी थीं। उनके भाई साहिल और बहन आंचल भी टेनिस खिलाड़ी हैं। मनिका को काफी वक्त से मॉडलिंग के लिए ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन उनका फोकस सिर्फ अपने खेल पर ही है। 

English summary :
International womens day 2019: Apart from winning the Under-8 competition, Manika has also named her Silver Medal in Under-21. In the Commonwealth Games-2014 and Asian Games-2014, she reached the quarter-finals and the third round.


Web Title: International womens day 2019 special CWG 2018 golden paddler Manika Batra story

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे