गाजियाबाद: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी राजकुमार की करंट लगने से मौत, कई चैंपियनशिप में रह चुके थे चीफ आर्बिटर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: October 27, 2019 03:01 PM2019-10-27T15:01:44+5:302019-10-27T15:01:44+5:30

राजकुमार गुड़गांव में शतरंज की अकादमी चलाते थे। वे दिवाली पर घर आए थे। राजकुमार जल्द ही श्रीलंका जाने वाले थे।

International chess player dies after being electrocuted | गाजियाबाद: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी राजकुमार की करंट लगने से मौत, कई चैंपियनशिप में रह चुके थे चीफ आर्बिटर

गाजियाबाद: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी राजकुमार की करंट लगने से मौत, कई चैंपियनशिप में रह चुके थे चीफ आर्बिटर

Highlightsशतरंज खिलाड़ी और आर्बिटर राजकुमार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।राजकुमार उत्तर प्रदेश और हरियाणा की कई चैंपियनशिप में चीफ आर्बिटर रह चुके थे।

गाजियाबाद। केशवकुंज में शुक्रवार शाम ट्रांसफॉर्मर से सरिया छू जाने पर अतंर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और आर्बिटर राजकुमार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश और हरियाणा की कई चैंपियनशिप में चीफ आर्बिटर रह चुके थे।

धनतेरस की शाम राजकुमार की इमारत के पास नाले का काम चल रहा था। किसी मजदूर ने सरिया फेंका। किसी को चोट न लगे, इसलिए राजकुमार ने सरिया पकड़ लिया। सरिया घर से सटे ट्रांसफॉर्मर से छू गया और राजकुमार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

राजकुमार की पत्नी रजनी रानी ने बताया कि राजकुमार गुड़गांव में शतरंज की अकादमी चलाते थे। वे दिवाली पर घर आए थे। राजकुमार जल्द ही श्रीलंका जाने वाले थे। राजकुमार के परिवार ने इस दुर्घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

गौरतलब है कि इस ट्रांसफॉर्मर से कुछ दिन पहले भी एक युवक को करंट लगा था। स्थानीय निवासी एएस झा ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने कई बार एसडीओ को फोन किया, लेकिन उन्होंने न तो फोन रिसीव किया और न ही मेसेज का जवाब दिया। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग ने घरों से सटाकर ट्रांसफॉर्मर लगा दिए हैं, जिससे हादसे का डर रहता है।

Web Title: International chess player dies after being electrocuted

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chessशतरंज