भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2022 07:56 AM2022-08-20T07:56:45+5:302022-08-20T08:05:27+5:30

सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुषों के एफ-64 जैवलिन इवेंट में 6 प्रयासों के दौरान 3 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था और 68.55-मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

Indian para javelin thrower Sumit Antil breaks his own world record | भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

Highlightsभाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने चौथी इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सुमित ने अपनी स्पर्धा में भाले को 68.62 मीटर की रिकॉर्ड दूरी तक फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

बेंगलुरूः तोक्यो पैरालंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और रजत पदक विजेता चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथूनिया ने शुक्रवार को यहां श्री कांतीर्वा स्टेडियम में चल रही चौथी इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सुमित ने अपनी स्पर्धा में भाले को 68.62 मीटर की रिकॉर्ड दूरी तक फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस 24 वर्षीय पैरा खिलाड़ी का एफ64 वर्ग में 68.55 मीटर का पिछला विश्व रिकॉर्ड पिछले साल तोक्यो खेलों में बना था। उन्होंने अपने छह प्रयासों के दौरान तीन बार विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा। दूसरी ओर योगेश ने चक्का फेंक स्पर्धा में 48.34 मीटर के प्रयास के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 

Web Title: Indian para javelin thrower Sumit Antil breaks his own world record

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Para Athletics